फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और अन्य सामग्री बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरागम स्थित खानज पथरी इलाके में एक संयुक्त ''''सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन'''' के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान हथियारऔर अन्य सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन




एक अधिकारी ने बताया कि यह सफल ऑपरेशन 14 से 15 मई तक सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 3 बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।



अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक गुफाओं में पहले स्टन ग्रेनेड दागे और यह सुनिश्चित होने पर कि अंदर आतंकवादियों की मौजूदगी नहीं है तो उनकी तलाशी ली। इस दौरान हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई। इसमें खाने पीने का सामान और बर्तन आदि शामिल थे।
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार इस ठिकाने का मिलना यह स्पष्ट करता है कि आतंकवादी उत्तरी कश्मीर के घने जंगलों का उपयोग छिपने और रसद जुटाने के लिए करने की कोशिश कर रहे हैं। आतंकियों की किसी भी साजिश को नाकाम करने और क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल इन इलाकों में लगातार कड़ी निगरानी रख रहे हैं।







बरामद की गई वस्तुओं में



गोला-बारूद: एक एके-47 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस।



कपड़े और बिस्तर : जूते (3 जोड़ी), फेरन (2), स्वेटर (2), स्लीपिंग बैग (1), कंबल (3), गद्दा (1), चादर और रेनकोट (1)।



इलेक्ट्रॉनिक्स: पुराना हेडफोन (1), पावर बैंक (1), सोलर प्लेट (1), मोबाइल चार्जर (1), पुराना रेडियो एफएम (1), पेंसिल सेल (2)।



बर्तन: खाना पकाने वाले गैस सिलिंडर (2), पतीले (3), परात (1), स्टील की प्लेटें (2), कड़छी (1), चम्मच (1)।



राशन और अन्य सामग्री: मैगी (8 पैकेट), सूप (2 पैकेट), सूखे मेवे (1 किलो), बिस्किट (1 पैकेट), चना (2 किलो), चावल (10 किलो), दाल (3 किलो) और इस्तेमाल की गई सामान्य दवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें