श्रीनगर। पुलिस ने सफाकदल पुलिस स्टेशन के नूरबाग पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर के रिहायशी मकान और जमीन को जब्त कर लिया है। इस संपत्ति की कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। संपत्ति आदिल मंजूर भट उर्फ वाटसन निवासी पांपोश कॉलोनी नूरबाग श्रीनगर की है। उस पर सफाकदल पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 2022 में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोपी फिलहाल जमानत पर है।
अधिकारियों ने बताया कि यह जब्ती सक्षम प्राधिकारी से उचित मंजूरी प्राप्त करने के बाद की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में आईसीपीपी नूरबाग के नेतृत्व में गठित एक पुलिस टीम द्वारा की गई।