कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। हंदवाड़ा के जाचलदारा तहसील के बुडशुंगी इलाके में नशा तस्कर के कब्जे से 5 कनाल सरकारी जमीन को मुक्त कराया।
पुलिस के अनुसार यह जमीन शोकेट अहमद खताना के अवैध कब्जे में थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज है।