फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुपवाड़ा के राजवार इलाके में मस्जिद में लगी आग

विज्ञापन
आग लगने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : kupwara news
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह एक मस्जिद में लगी आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अनुसार सुबह करीब 10 बजे हंदवाड़ा के यमराद राजवार इलाके स्थित एक मस्जिद में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही हंदवाड़ा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों और कर्मियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया और इसे आसपास के ढांचों में फैलने से रोक लिया। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मस्जिद को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें