फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल में अवैध खनन के मामले में 25 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। अवैध खनन और खनिजों की अवैध ढुलाई के खिलाफ जारी अभियान के तहत गांदरबल पुलिस ने एक सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से 25 वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों में 19 ट्रैक्टर और 6 टिप्पर शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ये वाहन बिना वैध अनुमति के लघु खनिजों के अवैध निष्कर्षण और परिवहन में शामिल पाए गए। निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मौके पर ही वाहनों को जब्त कर लिया। मामला संबंधित भूविज्ञान एवं खनन विभाग के समक्ष उठाया गया, जिसके बाद विभाग ने कानून के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार संबंधित वाहनों पर आवश्यक जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें