श्रीनगर। वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि वक्फ की संपत्ति के अतिक्रमण पर श्वेत पत्र अगले साल अप्रैल में सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण में शामिल लोगों पर कार्रवाई के लिए फाइलें तैयार की जा रही हैं। अंद्राबी ने कहा कि वक्फ दिवस उस दिन मनाया जाएगा जब पिछले साल बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था।
अंद्राबी ने आगे कहा कि नए वक्फ बोर्ड का कार्यभार संभाले छह महीने बीत चुके हैं और अप्रैल में एक साल पूरा हो जाएगा। अभी तक हम सिर्फ फाइलों से धूल हटा रहे हैं। कुछ कदम उठाए हैं जो एक-एक करके पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वक्फ के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और अतिक्रमण में शामिल बड़ी मछलियों पर कार्रवाई होगी।