श्रीनगर। कुंजेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी की पहचान अब्दुल मजीद निवासी चेकथन चनपोरा तंगमर्ग के रूप में हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी जगह बदलकर अपनी पहचान छिपा रहा था। पुलिस ने उसे गुलाबदाजी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह और उसका साथी बशारत अहमद निवासी गुंड (श्रीनगर) वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने बशारत को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने पट्टन के मीरगुंड इलाके में डाइवर क्रॉसिंग पर एक वर्कशॉप खोली है, जहां चोरी के वाहनों के पार्ट अलग कर बेचते थे। साथ ही वाहनों के टुकड़े कर इन्हें कबाड़ के रूप में बेचते थे। आरोपियों से कई वाहनों के पार्ट, कलपुर्जे, तांबे के बर्तन, चादरें और कंबल बरामद किए हैं।