श्रीनगर। कारगिल के द्रास इलाके में बुधवार देर शाम जामिया मस्जिद में भीषण आग लग गई। इससे मस्जिद को काफी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक जब आग लगी तो मस्जिद में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे, जिससे आग भड़क गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अध्यक्ष/मुख्य कार्यकारी पार्षद (सीईसी) लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल, फिरोज अहमद खान ने मस्जिद को हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया। कहा, लद्दाख का अग्निशमन और आपातकालीन विभाग आग की घटनाओं में लोगों की संपत्तियों की रक्षा करने में विफल रहा है। वित्त पोषण के बावजूद विभाग सब-डिवीजन स्तर पर दमकल सेवा प्रदान नहीं कर सका। उन्होंने उच्च अधिकारियों से अपील की कि लद्दाख में सब-डिवीजनल स्तर पर एक फायर ब्रिगेड यूनिट स्थापित की जाए।