श्रीनगर। लेक्स कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एलसीएमए) श्रीनगर ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध डल झील में पिछले तीन दशकों में पहली बार नेविगेशन चैनलों की बड़े पैमाने पर बहाली के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। एलसीएमए के वीसी डॉ. बशीर अहमद ने कहा कि लगभग 15 किलोमीटर नेविगेशन चैनलों को बहाल किया जाएगा। यह काम जल्द शुरू किया जाएगा। डॉ. बशीर के अनुसार पिछले 20-30 साल में पहली बार डल झील में इस पैमाने पर बहाली होगी।
वीसी एलसीएमए ने कहा कि कुछ काम पहले ही पूरा हो चुका है जबकि कुछ काम एक-दो दिन में शुरू किया जाना है। डॉ. बशीर ने बताया कि लगभग 15 किलोमीटर नेविगेशन चैनलों को बहाल किया जाएगा। काम पूरा होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोशिश यह है कि दिसंबर महीने के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा।