श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस (जेकेपीसी) के अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह 16 नवंबर को दारुल जवाद, कमरवारी में होगा। शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित औपचारिकताओं पर चर्चा के लिए जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के चुनाव प्राधिकरण की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सैयद बशारत बुखारी ने की। इसमें सदस्य मंसूर हुसैन सोहरवर्दी, मोहम्मद अशरफ मीर और आयोजन सचिव अदनान मीर ने भी हिस्सा लिया।
बैठक में कहा गया कि निर्धारित तिथि के लिए मौसम पूर्वानुमान आशाजनक नहीं पाया गया जिसके परिणामस्वरूप असुविधा हो सकती है। इस वजह से यह निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह जो 10 नवंबर को होने वाला था उसे स्थगित कर दिया गया है और 16 नवंबर को होगा।