फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफ़ा ट्रैफिक बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को मंगलवार को बहाल कर दिया गया। गत रविवार को जोजिला दर्रे पर ताजा बर्फबारी के बाद मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि बर्फ हटाने के बाद मंगलवार सुबह सड़क पर एक तरफा यातायात बहाल कर दिया गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू पर यातायात चल रहा है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद मीनामर्ग से सोनमर्ग की ओर यातायात बहाल कर दिया गया है लेकिन मुगल रोड अभी भी बंद है।
इस बीच लगातार श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के प्रोजेक्ट बीकन के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य जारी है। जोजिला दर्रे के इंचार्ज जेई अमनदीप सिंह ने बताया कि लगातार बीकन की 122 आरसीसी के जवान मशीनरी से बर्फ साफ करने में लगे हुए हैं। कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद भी जवान अपनी जान की परवाह किए बिना मार्ग से पूरी तरह से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं। अमनदीप ने कहा कि जल्द ही इसे दो तरफ़ा ट्रैफिक के लिए बहाल किया जाएगा सिर्फ मौसम साफ़ रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें