फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: लाल बाजार में खिलौना पिस्तौल और खंजर दिखाकर लूटा

Sat, 15 Oct 2022 11:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में ऑल्टो कार में आए दो अज्ञात लोगों ने उसे मौलवी स्टॉप लाल बाजार में पिस्तौल व खंजर दिखाकर रोक लिया। आरोपी उसे कार में बिठाकर नालाबल क्षेत्र में ले गए और नकदी व अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन
लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर जिले के लाल बाजार इलाके में खिलौना पिस्तौल और खंजर दिखाकर लोगों को लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वीरवार को लाल बाजार थाने में शिकायतकर्ता सैयद अब्बास हुसैन निवासी बगवानपोरा ने शिकायत दी थी कि 11 अक्तूबर की रात ऑल्टो कार में आए दो अज्ञात लोगों ने उसे मौलवी स्टॉप लाल बाजार में पिस्तौल व खंजर दिखाकर रोक लिया। आरोपी उसे कार में बिठाकर नालाबल क्षेत्र में ले गए और नकदी व अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने लाल बाजार थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीपीओ हजरतबल अजहर राशिद और एसएचओ लाल बाजार की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और अन्य स्रोतों की मदद से जबरन वसूली करने में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अवंतबावान सौवरा निवासी अरसलान मंजूर डार और बासित बशीर डार के तौर पर हुई है। उनके कब्जे से एक खिलौना पिस्तौल, खंजर, मोबाइल फोन और पीड़ित से लूटा गया सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें