फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे पापा की क्या गलती थी, जो आतंकियों ने उन्हें मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित सुनील कुमारी की बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। चारों बेटियां बार-बार यही सवाल कर रही हैं कि आखिर उनके पिता की गलती क्या थी। आतंकियों ने उनके पापा को क्यों मारा। भगवान हमारे पापा को वापस भेज दे। किसी के पास इन सवालों का जवाब नहीं है। सुनील के घर पर भारी संख्या में लोग शोक जताने पहुंच रहे हैं। बेटियों के इन सवालों से हर आंख नम है। आतंकी वारदात से लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। सुनील कुमार की बेटियों को परिजन, रिश्तेदार और मोहल्ले की महिलाएं संभाल रही हैं।
विज्ञापन

इलाके के आबिद ने बताया कि सुनील सभी से बहुत प्रेम से रहते थे। उनकी हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। हम सब परिवार के साथ हैं। बेटियों की हालत देखी नहीं जा रही है। सरकार से गुजारिश है कि कश्मीरी पंडित परिवारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कब तक हम अपने भाइयों को खोते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें