फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद घाटी में विकास आया : सूर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लाल चौक पर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाने पहुंचे भाजपा की युवा शाखा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद कश्मीर में विकास आया और घाटी अब आतंक से दूर हो गई है। हम हर दिन आतंकवादी हमलों, पथराव, हुर्रियत द्वारा जारी कैलेंडर के बारे में सुनते और पढ़ते थे, लेकिन आज वही कश्मीर अपनी पनबिजली परियोजनाओं, नए एक्सप्रेस वे, आईआईटी, एम्स, आईआईएम, नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों और विकास की नई पहल के लिए जाना जाता है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि अनुच्छेद 370 एक सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक बाधा है जिसने हमें एक भारत, श्रेष्ठ भारत की सांविधानिक दृष्टि को पूरा करने की अनुमति नहीं दी। जब अनुच्छेद 370 था, तब कश्मीर के युवाओं के पास कोई अवसर नहीं था। शिक्षा के लिए उन्हें दिल्ली, पुणे, बंगलुरु जाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। अब विश्व स्तर की शिक्षा केवल कश्मीर में ही उपलब्ध है और बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यही वह बदलाव है जो मोदी लाए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अनुच्छेद 370 के हटने से केंद्र शासित प्रदेश में महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लोगों को अधिकार दिया।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत के साथ कश्मीर के पूर्ण सांविधानिक एकीकरण का आह्वान किया और मोदी ने ही उस काम को पूरा किया। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सांविधानिक एकीकरण के इस कार्य को आगे बढ़ाएं और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक एकीकरण करें। सूर्या ने कहा कि कश्मीर में पर्यटन और आतंकवाद एक साथ नहीं रह सकते। कश्मीर में इस साल ही अपने इतिहास में सबसे ज्यादा पर्यटकों की भीड़ देखी गई। पर्यटन के कारण लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले।
विज्ञापन

उन्होंने देश भर के युवा उद्योगपतियों, उद्यमियों, निवेशकों और दूरदर्शी लोगों से कश्मीर में निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में नए उद्योग शुरू होने चाहिएं। कश्मीर में नए कॉलेज, मेडिकल स्कूल, स्टार्ट अप स्थापित किए जाएं। कश्मीर के युवा मेहनती, बुद्धिमान हैं और अवसरों की कमी के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाए हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता देश का नेतृत्व कर सकते हैं उन्हें कश्मीर से आना चाहिए। अब्दुल्ला और मुफ्ती की ओर इशारा करते हुए सूर्या ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद दो परिवारों का शासन पूरी तरह से समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती या उमर अब्दुल्ला की दुकानें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें