फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में पर्यटकों के लिए दस रूटों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एयर कनेक्टिविटी को विस्तार देते हुए दस रूटों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। लद्दाख प्रशासन ने हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग के लिए अलग से पोर्टल स्थापित कर दिया है। पांच सीटों की क्षमता वाले दो बी-3 चॉपर और ज्यादा क्षमता वाला एमआई-172 हेलिकॉप्टर दस रूटों पर यात्रियों को हेली सेवा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश के अनुसार यात्रियों को लेह, कारगिल, पदुम, लिंगशेद, डिब्लिंग, नेरक, डिस्किट, तुरतुक, श्रीनगर और जम्मू रूट पर हेलिकॉप्टर सेवा मिलेगी। बाद में कुछ और रूट भी खोले जा सकते हैं। बुकिंग के लिए https://heliservice.ladakh.gov.in पर लॉगइन किया जा सकता है। गैर लद्दाखियों के लिए अलग से पोर्टल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें