श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में रात के समय लगी आग में आठ साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घाट नंबर 16 बुलेवार्ड के सामने करीम हाउसबोट में आग लग गई, जिससे हाउस बोट को व्यापक नुकसान हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और इस पर काबू पा लिया गया। घटना में नदिया बशीर (8) की मौत हो गई। इस बीच, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।