श्रीनगर। पुलिस ने शहर के कोठीबाग थाना क्षेत्र के भीतर दो अलग-अलग जेब काटने की घटनाओं में रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले दो दिनों में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने एक महिला शमीम (57) समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 34450 रुपये बरामद किया गया है। जो लोग पकड़े गए हैं उनमें मुदासिर भट (बेमिना), निसार शेख (कुलगाम), मोहम्मद युकूब शेख (हैदरपोरा), रहमान शेख (शोपियां) व राशिद शेख व राशिद शेख (कुलगाम) शामिल हैं।