फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के जाइनाकदल इलाके में आग लगने से 10 दुकानें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुराने शहर के जाइनाकदल के गडयार इलाके में आधी रात लगी आग में करीब दस दुकानें जल गई। घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। आग में छह दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई और चार को आंशिक नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक दमकलकर्मी पहुंचे तब तक कई दुकानें आग की चपेट में आ चुकी थीं। मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। एक दुकानदार ने कहा, हाल के दिनों में जो स्टॉक जमा किया था वह राख में बदल गया और कुछ भी नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें