फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पटवारी और चौकीदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने वीरवार को श्रीनगर के हलका ब्रेन निशात के पटवारी आसिफ फारूक वानी और चौकीदार नजीर अहमद डार को फर्दी नक्शा इंतखाब जारी करने के लिए 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि एसीबी को एक लिखित शिकायत मिली थी कि आसिफ फारूक वानी और चौकीदार नजीर अहमद शिकायतकर्ता के पक्ष में भूमि का फर्दी नक्शा इंतखाब जारी करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर एसीबी पीएस श्रीनगर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और नजीर अहमद को आसिफ फारूक वानी की ओर से शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। आरोपियों के घरों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें