श्रीनगर। एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक वीरवार को सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि श्रीनगर हवाई अड्डे के लिए नए एकीकृत टर्मिनल भवन के निर्माण की योजना उन्नत चरण में है। मौजूदा भवन को अपग्रेड कर नए भवन के साथ जोड़ा जाएगा। यात्री क्षेत्र 20,226 एसएम से बढ़कर 64,360 एसएम हो जाएगा। वार्षिक यात्री क्षमता 2.5 मिलियन से बढ़कर 6.5 मिलियन हो जाएगी। 1,000 वाहनों की पार्किंग के लिए अत्याधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा।
अध्यक्ष और समिति सदस्यों ने दिए सुझाव
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विदेशी मुद्रा काउंटर
पर्यटकों को टिकट खरीदने के लिए हवाई अड्डे पर जाने की अनुमति देना
यात्री सुविधा के लिए शीघ्र सुरक्षा जांच