फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में चार जुआरी गिरफ्तार, एक लाख से अधिक नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने संग्रामा इलाके में एक बगीचे में दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1,03000 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की। एसडीपीओ सोपोर फुरकान कादिर की देख रेख में पुलिस चौकी पुतखा सोपोर के इंस्पेक्टर सज्जाद अहमद और एसएचओ तारज़ू बिलाल खांडे ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जानकारी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें