श्रीनगर। श्रीनगर के खान्यार इलाके में दस्तगीर साहिब के नाम से मशहूर कश्मीर के हजरत शेख सैयद अब्दुल कादिर जिलानी की पवित्र दरगाह से चोरों ने बुधवार रात नकदी चुरा ली। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें दस्तगीर साहिब दरगाह की इंतिजामिया कमेटी से सूचना मिली थी कि आधी रात के दौरान कुछ अज्ञात चोरों ने दान पात्र को तोड़ दिया और उसमें से नकदी चुरा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।