शोपियां। हरमैन इलाके में बुधवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने पेट्रोल पंप में लूटपाट की और 159021 रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।