काजीगुंड। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने काजीगुंड में 3500 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पटवारी मोहम्मद अब्बास हलका केवा भूमि के दस्तावेज देने के बदले में 3500 रुपये रिश्वत मांग रहा है। इस पर तुरंत टीम का गठन किया गया और जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।