श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के बाद राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
वहीं महबूबा मुफ्ती ने अमित शाह द्वारा किए गए बयानों के जवाब में ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को एक झूठी सामान्य स्थिति बनाने के लिए चुपचाप आतंकित करने के बाद केंद्र सरकार ने स्वीकार किया कि स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है, आत्म विरोधाभासी है। उन्होंने कहा कि यह भी साबित करता है कि चुप्पी को सामान्य स्थिति के रूप में गलत नहीं समझा जाना चाहिए।