फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा और कुपवाड़ा में दो आतंकी समर्थक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकी मददगार (ओजीडब्ल्यू) गिरफ्तार किए गए हैं। एक के पास से हैंड ग्रेनेड और दूसरे से चाइनीज पिस्तौल बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके से गिरफ्तार किया गया आतंकी मददगार जैश ए मोहम्मद के लिए काम करता है। अवंतीपोरा पुलिस ने सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 185 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर इलाके में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शख्स की शिनाख्त रेनजिपोरा (अवंतीपोरा) के उमर फारूक भट के तौर पर हुई है।
पकड़ा गया आतंकी मददगार इलाके में सक्रिय जैश के आतंकियों और हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सहायता करता था। साथ ही आतंकियों को आश्रय, सहायता, रसद पहुंचाता था। आतंकवादियों को पुलिस और सुरक्षाबलों की आवाजाही के बारे में भी जानकारी देता था। उसके खिलाफ अवंतीपोरा पुलिस थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगार फरीद अहमद चौहान को गिरफ्तार किया है। वह रेश्वारी, अवूरा का रहने वाला है और जुरहमा, कुपवाड़ा नगर परिषद का वार्ड सदस्य भी है। पुलिस के अनुसार वह फरीद इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम टेरिटोरियल आर्मी (टीए) 160 बटालियन के जवानों के साथ उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चाइना मेड पिस्तौल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें