श्रीनगर। शहर के इलाके में स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को निशाना बनाकर आतंकियों ने सोमवार की देर शाम ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।