श्रीनगर। सोशल मीडिया के जरिये भारत सरकार के खिलाफ नफरत फैलाने तथा युवाओं को हिंसा के लिए भड़काने के आरोप में मोहम्मद अहसान अंटू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार राजबाग (मूल निवासी-लोलाब, कुपवाड़ा) निवासी अंटू ट्विटर पर रेडियो रजिस्टेंस कश्मीर पर दो अलगाववादियों मुजम्मिल अय्यूब ठाकुर व डा. आसिफ डार के साथ लिखता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो परत दर परत सामने आया।