गुलमर्ग। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार दोपहर एक वाहन के सड़क पर फिसल जाने से तीन पर्यटक और एक स्थानीय चालक घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि गुलमर्ग के रास्ते में एक सूमो वाहन (ंजेके 05 डी /2892) हिलटॉप क्रॉसिंग के पास सड़क से फिसल गया, जिससे चार लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान सानिया हैदर, सैयद वासी हैदर और निधात फातिमा के रूप में हुई है। ये तीनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले हैं, जबकि चालक शौकत अहमद स्थानीय निवासी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सानिया हैदर को सिर में चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जेवीसी अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।