श्रीनगर। श्रीनगर के मगरमल बाग इलाके में शुक्रवार को स्थानीय लोगों को एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जिस समय इलाके की इक़रा मस्जिद के करीब कब्रिस्तान की मिट्टी से भराई का काम चल रहा था, उस समय स्थानीय लोगों को वहां से एक ग्रेनेड बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई जिन्होंने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया गया।