श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मल्हूरा में मुठभेड़ में लश्कर कमांडर अबरार के मारे जाने की खबर के बाद बडगाम के नारबल में पत्थरबाजी की घटना पर पुलिस ने अज्ञात पत्थरबाजों पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मागाम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 147ए, 148ए, 149ए, 307ए, 332ए, 427 के तहत एफआईआर दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मुठभेड़ के दूसरे दिन बडगाम और नारबल इलाके में ट्रैफिक सामान्य रहा लेकिन दुकानें बंद दिखीं।