श्रीनगर। श्रीनगर के बरजुल्ला इलाके में तैनात एसएसबी की 21वीं बटालियन का जवान शुक्रवार को अचानक गोली चलने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर तैनात इस जवान की सर्विस राइफल से अचानक से गोली चली और उसके पैर में लगी। उसे तुरंत बोन एंड जॉइंट अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।