फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में कोविड नाकों पर बढ़ेंगे हथियारबंद जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां और फिर उत्तरी कश्मीर के सोपोर में हुए घातक आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष कर जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने कोविड नाकों की रणनीति में हल्का फेरबदल किया है। अब कोविड नाकों पर हथियारबंद जवानों की ज्यादा तैनाती होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोविड नाकों के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किये गए हैं और यह भी कहा गया है कि इन नाकों के दौरान हथियार बंद नफरी भी अच्छे से तैनात की जाए।
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो हमलों के दौरान देखा गया है कि आतंकियों ने रणनीति में बदलाव किया है और वह कोविड ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को निशाना बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें निशाना बनाना आसान होता है और उनमें बंदूक धारी नफरी कम तैनात होती है। उन्होंने बताया कि पिछले दो हमलों को देख हमने भी ग्राउंड पर तैनात अधिकारियों को इलाके की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कोविड नाके लगाने के निर्देश दिए हैं और उनसे इन नाकों में हथियारबंद जवानों को भी पर्याप्त संख्या में तैनात करने को कहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शोपियां अगलर में कोविड नाके पर हुए हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ था लेकिन सोपोर के आरामपोरा में हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे जबकि दो स्थानीय लोगों की भी क्रॉस फायरिंग के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें