फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक की सेहत में सुधार, अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला को श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) से बुधवार को छुट्टी दे दी गई। इसकी जानकारी उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दी। उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, कोविड के चलते स्किम्स में भर्ती होने के 5 दिन बाद पिता को आज शाम को छुट्टी दे दी गई। वह घर पर स्वास्थ्य लाभ की बहाली जारी रखेंगे। मेरे पिता और पूरा परिवार संस्थान में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों का ऋणी और गहरा आभारी है। पिता को डॉक्टरों ने कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं दी है। वह अपनी सेहत की तरफ ध्यान देंगे, ताकि काम का पूरा शेड्यूल फिर से शुरू कर सकें। बता दें कि बुधवार को डॉ. फारूक अब्दुल्ला कोरोना जांच के बाद एक बार फिर से पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको लेकर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि यह कुछ भी असामान्य नहीं है। कोरोना रोगी अक्सर कुछ दिनों के लिए पॉजिटिव पाए जाते हैं जब तक वायरल लोड कम नहीं हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनकी हालत में सुधार है। किसी भी ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। बता दें, 83 वर्षीय अब्दुल्ला 30 मार्च को पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें शुरुआत में घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया था, लेकिन 3 अप्रैल को डाक्टरों की सलाह पर उन्हें स्किम्स में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें