फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय तौसीफ रैना बने बारामुला नगर परिषद के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद बारामुला नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में बुधवार को निर्दलीय पार्षद तौसीफ रैना को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मुदासिर तांत्रे को पांच मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

स्थानीय नगर परिषद के लिए होने वाले इस चुनाव को पहले उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। इसके बाद अदालत ने यहां अध्यक्ष पद के चुनाव पर रोक लगा दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्राथमिकता के आधार पर मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव की अनुमति दे दी थी। अदालत की अनुमति के बाद बुधवार को 19 पार्षदों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। इसमें 12 वोट तौसीफ रैना और सात वोट मुदासित मांत्रे को मिले, और तौसीफ को अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें