श्रीनगर। पैरा फील्ड अस्पताल में तैनात नायक एनए वेलु पी ने अल्ट्रा मैराथन धावक के रूप में कश्मीर से कन्याकुमारी की 4300 किलोमीटर की दूरी
दौड़कर पूरा करने का अभियान वीरवार को शुरू किया। वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इसे दर्ज कराना चाहते हैं।
वीरवार सुबह नायक एनए वेलु पी को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल से उत्साही लोगों ने तिरंगा देकर रवाना किया। 50 दिनों की इस यात्रा में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की इस विशाल दूरी को कवर करने के लिए एनके एनए वेलु पी विभिन्न राज्यों और प्रमुख कस्बों और शहरों को पार करके प्रति दिन 70-100 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।