फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिकल इवेंट में तोड़फोड़ मामले में 20 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बादामीबाग पार्क में 28 मार्च को म्यूजिकल इवेंट के दौरान तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को करीब 20 युवाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 28 मार्च को पर्यटन विभाग की ओर से एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हुए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक दर्शक की गाने की फरमाइश पूरी न किये जाने के बाद कुछ शरारती तत्वों ने हंगामा कर स्टेज पर तोड़फोड़ की थी। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन रैनावारी में एफआईआर 11/2021 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी। अधिकारी के अनुसार इवेंट के वीडियो में से आरोपियों की शिनाख्त की गई। मामले में तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें