फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावेपोरा आतंकी हमले में घायल तीसरा जवान भी हुआ शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र लावेपोरा इलाके में पिछले सप्ताह वीरवार को हुए आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल एक अन्य सीआरपीएफ जवान जगन्नाथ रॉय ने सोमवार को स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हमले में शहीद हुए जवानों की संख्या तीन हो गई है। हमले में घायल चौथे जवान का इलाज जारी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले सप्ताह वीरवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फरार हो गए थे। हमले में कुल चार सीआरपीएफ के जवान घायल हुए थे जिनमें से दो ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि दो का इलाज अस्पताल में जारी था। शहीद हुए तीसरे जवान जगन्नाथ रॉय पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले थे। बता दें कि हमले के 24 घंटे के भीतर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हमले को अंजाम देने वाले दो ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार कर लिया था और हमले में शामिल आतंकियों की भी शिनाख्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें