श्रीनगर। शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी आकिब का आत्मसमर्पण कराने के लिए उसकी पत्नी और चार साल के बेटे को मौके पर बुलाया। दोनों ने रोते हुए आकिब से गुहार लगाते रहे लेकिन उसके बावजूद भी नहीं उसका दिल नहीं पिघला और मुठभेड़ में तीन साथियों के साथ मारा गया।
इस दौरान आकिब की पत्नी और उसके बेटे की अपील का वीडियो सामने आया है। इसमें उसका 4 साल का बेटा उफान पिता से आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुए कश्मीरी में कहता है, आकिब जी बाहर आ जाओ...मैं उफान राजा हूं...बाहर आ जाओ...ये कुछ नहीं करेंगे....मुझे आपकी बहुत याद आती है। आकिब की बीबी ने भी कश्मीरी में कहा, हम जीते जी मर गए हैं...आइफा, उफान और मैं इतनी रात को तुम्हारे पास आए हैं...तुम सरेंडर करो। तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा...तुम नहीं आ रहे हो तो मुझे भी वहीं से गोली मार दो।
इस वीडियो में पहले सेना के जवानों की अपील सुनाई देती है, जिसमें वो कह रहे हैं कि आपको चारों और घेरा गया है आप बच के नहीं निकल सकते। आप अपने हथियार नीचे रखो, फिरन निकालो और हाथ ऊपर कर बाहर आ जाओ।
पत्थरबाजों पर लगेगा पीएसए: आईजी
श्रीनगर। आईजीपी ने कहा कि घाटी में आतंकवाद से बड़ा मुद्दा पत्थरबाजी है। इस बार गर्मियों ज़्यों में महीनो के दौरान किसी को भी शांति भंग करने नहीं दी जाएगी। आईजीपी ने कहा कि जो कोई भी पत्थरबाज़ी में शामिल पाया गया उसके खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
आईजीपी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर पत्थरबाजी में आसपास के गावों के कोई भी युवा पत्थरबाजी करने मौके पर नहीं पहुंचते हैं। जब सुरक्षाबल आतंकियों पर काबू पाने की कोशिश कर रहे होते हैं उस दौरान कुछ शरारती तत्व पत्थरबाजी को अंजाम देते हैं।