राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर छापा मारा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह एजेंसी की टीमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम के साथ जिले में तीन स्थानों पर दबिश दी। इन जगहों पर जांच जारी है।