फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में संदिग्धों की तलाश में घेराबंदी जारी, संदिग्धों के देखने के बाद चलाया गया है ऑपरेशन

Tue, 30 May 2023 02:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

अधिकारियों ने बताया कि अभियान में सेना और सीआरपीएफ की मदद से पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ली, फिलहाल कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। स्थानीय निवासियों का दावा है कि एक पखवाड़े में यह दूसरी बार है जब संदिग्धों को देखा गया है।
विज्ञापन
पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के पुरानी पुंछ इलाके में रविवार की रात तीन सैन्य प्रतिष्ठान के पास तीन संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया जो सोमवार को भी जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में सेना और सीआरपीएफ की मदद से पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ली, फिलहाल कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का दावा है कि एक पखवाड़े में यह दूसरी बार है जब संदिग्धों को देखा गया है। जनवरी से अब तक तीन अलग-अलग आतंकी हमलों में 10 सैनिकों के शहीद और सात नागरिकों की हत्या के बाद पुंछ और आसपास के इलाकों एवं राजौरी जिले में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। 

मादक पदार्थों के साथ चार नशा तस्कर गिरफ्तार

बारामुला पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शब्बीर अहमद, शोएब एजाज गोरू, मोहम्मद हुमायूं शेख निवासी पश्चिम बंगाल और मोहम्मद जियाउल मुस्तफा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 410 ग्राम चरस और 36 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

पुलिस ने यह सफलता खैतांगन, कानिसपोरा और फतेहपोरा बारामुला में नाका जांच के दौरान पाई है। इस दौरान वाहन भी जब्त किए गए हैं।  डीएसपी की देखरेख में पुलिस ने आईसी पीपी डेलिना की सहायता से खेतंगन बारामुला में नियमित गश्त के दौरान वांछित ड्रग तस्कर शब्बीर अहमद राठेर निवासी खेतानगन बारामुला को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उसके पास से 410 चरस बरामद हुई। वहीं, कनिसपोरा बारामुला में नाका चेकिंग के दौरान वांछित ड्रग तस्कर नामत शोएब एजाज गोरू निवासी कनिसपोरा को गिरफ्तार किया। वह वाहन से श्रीनगर से बारामूला की ओर आ रहा था। उसके पास से 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

वाहन को भी मौके से सीज कर दिया गया है।  एक और शिकायत पर नवीद शौकत एसएचओ बारामुला की सहायता से दो वांछित नशा तस्करों मोहम्मद हुमायूं शेख और मोहम्मद जियाउल मुस्तफा पुत्र दोनों निवासी दरियापुर पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उनके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें