फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: उड़ी में पहाड़ी से गिरे पत्थर ने ली मासूम की जान, एक अन्य बच्चा घायल

Sun, 27 Jul 2025 01:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क बारामुला

सार

उत्तर कश्मीर के उड़ी के दही चोलन इलाके में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 13 वर्षीय साजिद मुगल की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय आदिल मुगल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए पीएचसी बोनियार ले जाया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी तहसील के दही चोलन इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


स्थानीय जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे दही चोलन क्षेत्र की एक पहाड़ी पर बैठे थे, तभी अचानक ऊपर से एक पत्थर गिर गया और दोनों बच्चों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 13 वर्षीय साजिद सफीर मुगल, पुत्र सफीर अहमद मुगल, निवासी धनी सैयदान की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरा बच्चा, 10 वर्षीय आदिल मुगल, पुत्र इम्तियाज मुगल, निवासी धनी सैयदान, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बोनियार पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि घटना के हर पहलू की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें