फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : बीते पांच दिनों में 30 फीसदी अधिक बारिश ने जल निकायों में फूंकी जान, 10 से फिर होने के आसार

Fri, 07 Mar 2025 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

इससे झेलम और अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ा है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 25.4 मिलीमीटर की औसत वर्षा के मुकाबले जम्मू-कश्मीर में एक से 5 मार्च तक 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में बीते पांच दिनों में औसत से 30 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे झेलम और अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ा है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 25.4 मिलीमीटर की औसत वर्षा के मुकाबले जम्मू-कश्मीर में एक से 5 मार्च तक 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सबसे अधिक वर्षा (68% अधिक) बांदीपोरा में हुई। आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर, बडगाम, बारामुला, डोडा, कुपवाड़ा, पुलवामा, राजोरी, शोपियां व उधमपुर सहित नौ जिलों में सामान्य से 20 से लेकर 59 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई।

हालांकि रियासी, सांबा और कठुआ में इस अवधि के दौरान कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार, रामबन, किश्तवाड़ व बांदीपोरा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान अनंतनाग, गांदरबल, जम्मू, कुलगाम व पुंछ में सामान्य वर्षा दर्ज की गई। हाल ही में हुई बारिश ने कश्मीर में जल निकायों को रिचार्ज कर दिया है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, राम मुंशी बाग में झेलम नदी वीरवार शाम तक 3.60 फीट पर बह रही थी, जो जलस्तर में वृद्धि दर्शाती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 10 मार्च से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार है।

10 और 11 मार्च को पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि 13 और 14 मार्च को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें