फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: घाटी में बीते पांच दशकों में 2024 सबसे सूखा साल रहा, बारिश में 29% कमी ने बढ़ाई चुनौती

Sun, 12 Jan 2025 11:57 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर में 2024 सबसे सूखा साल रहा, जिसमें बारिश में 29% की कमी दर्ज की गई और जल संकट गहरा गया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच दशकों में वर्ष 2024 सबसे सूखा साल रहा। बीते साल 1232.3 मिलीमीटर के वार्षिक औसत की तुलना में बारिश में 29 (870.9 मिमी) प्रतिशत की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ फैजान आरिफ ने कहा, केंद्र शासित प्रदेश में यह लगातार पांचवां साल है, जब सामान्य से कम बारिश हुई है।
विज्ञापन


हाल के वर्षों में बारिश के रुझानों पर नजर डालें तो चिंताजनक पैटर्न सामने आता है। 2023 में 1146.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से सात प्रतिशत कम थी। 2022 में 1040.4 मिमी बारिश हुई, जिसमें 16 प्रतिशत की कमी थी। 2021 में वर्षा का स्तर गिरकर 892.5 मिमी हो गया, जो 28 प्रतिशत कम था। 2020 में 982.2 मिमी के साथ 20 प्रतिशत की कमी देखी गई।

2024 के आंकड़े 1974 में 802.5 मिमी के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब हैं। लंबे समय से जारी कमी ने नदियों, जलाशयों और भूजल स्रोतों के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है। किसानों और निवासियों को पानी की उपलब्धता में कमी के कारण बढ़ती चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें