फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवयुग टनल के पास ट्रैफिक जाम: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हजारों यात्री फंसे, जम्मू जाने वाले वाहन को रोके गए

Wed, 08 Jul 2026 02:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में नवयुग टनल के पास जम्मू जाने वाले वाहनों को रोके जाने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों यात्री फंस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को यातायात रोक दिए जाने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने नवयुग टनल के पास जम्मू की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिसके कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात विभाग के अधिकारियों ने वाहनों को रोके जाने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। हालांकि, इस मार्ग पर सुबह के समय अक्सर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जाता है।

वाहनों की आवाजाही रुकने के कारण नवयुग टनल से लेकर कुलगाम के मीर बाजार तक सैकड़ों वाहन कतार में खड़े रहे। इनमें पर्यटक और अन्य यात्री भी शामिल थे। यातायात अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और हाईवे पर यातायात बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें