फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: अब वक्त आ गया है, जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा राज्य का दर्जा; भरोसे के साथ बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

Tue, 15 Apr 2025 06:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुलवामा में पुल उद्घाटन के दौरान आशा जताई कि जम्मू-कश्मीर को जल्द ही राज्य का दर्जा वापस मिलेगा और अब इसके लिए उपयुक्त समय आ चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पुलवामा में पुल उद्घाटन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को पुलवामा जिले में एक पुल का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को जल्द ही राज्य का दर्जा मिलेगा। कहा कि अब समय आ गया है। विधानसभा चुनावों को छह महीने हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां आए थे और मैंने उनसे एक अच्छी बैठक भी की थी। मैं अभी भी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिलने की उम्मीद करता हूं।

विज्ञापन


वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया
वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया उमर अब्दुल्ला ने कहा कि संसद में पारित बिल विधानसभा में चर्चा के लिए नहीं था।

अंतिम दिन, विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जो सिर्फ राज्य सरकार के मामलों पर लागू होता है क्योंकि सरकार को जवाब देना होगा। लेकिन राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं थी, क्योंकि यह बिल केंद्र द्वारा संसद में पारित हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष अलग नियमों में प्रस्ताव दे सकता था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कई दलों ने अपनी बात रखी है।  अब देखना है कि अदालत क्या कहती है। 

पुल के उद्घाटन पर बोले उमर अब्दुल्ला
पुल के उद्घाटन पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पुल बनने में 11 साल लग गए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 2014 की बाढ़ में यह पुल बह गया था। 2014 की बाढ़ ने इस पुल को बर्बाद कर दिया, जिसे बनाने में 11 वर्ष लगे। यह पुल चार-ए-शरीफ को दक्षिण कश्मीर से जोड़ता है। शायद इसकी किस्मत में था कि इसका उद्घाटन हम ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें