फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir Weather: गुरेज में फिर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, आठ डिग्री तक गिरा अधिकतम पारा

Tue, 10 Mar 2026 11:04 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

कश्मीर में लंबे सूखे के बाद ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। तापमान गिरने से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं बारिश से कृषि को लाभ मिलेगा। आगे भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश-बर्फबारी से बदला मौसम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में लंबे समय से जारी सूखे और गर्मी के दौर पर आखिरकार मौसम ने ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को कश्मीर के गुरेज समेत कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


सोमवार रात से ही गुरेज के दावर, बडगाम और तुलैल जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि बर्फबारी से आवाजाही थोड़ी प्रभावित हुई लेकिन यह कृषि और चरागाहों के लिए संजीवनी बनकर आई है। श्रीनगर, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामुला के मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हुई बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। मौसम विभाग के अनुसार जहां दिन का तापमान गिरा है वहीं बादलों की वजह से रात के पारे में बढ़ोतरी देखी गई है।

श्रीनगर में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बूंदाबांदी हुई। सुबह हल्की बारिश हुई, उसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। यही हाल लगभग सभी मैदानी इलाकों का रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 10.8 व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। यहां, न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


आज इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 11 मार्च को कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर और जम्मू इलाके के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। 12 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। 13-14 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है। तेज हवा भी चल सकती है। इसका असर फूलों पर पड़ सकता है। गांदरबल (सोनमर्ग-जोजिला एक्सिस), बांदीपोरा (राजदान टॉप-गुरेज वैली) और कुपवाड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। किसानों को है कि वे 10-12 मार्च के दौरान खेती का काम रोक दें। प्रशासन ने यात्रियों को पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन भरे रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें