फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारिश से बोनियार में मकान ढहा, 12 लोग सुरक्षित निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। लगातार हो रही बारिश के कारण बारामुला के बोनियार क्षेत्र के बर्नेट गांव में शनिवार रात एक आवासीय मकान आंशिक रूप से ढह गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि मकान गुलाम कादिर के बेटे नूर दीन का है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते यह हादसा हुआ। हादसे के समय मकान में 12 लोग मौजूद थे। सभी परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही राजस्व और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल क्षति आकलन का काम जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें