फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सुपुर्द-ए-खाक की रस्म निभा रहे बुजुर्ग ने कब्रिस्तान में ही तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सड़क हादसे में बेटे और पोते को खोने वाले बुजुर्ग की भी कब्रिस्तान में अंतिम रस्मों के दौरान सदमे से मौत हो गई। चार दिनों के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से समूचे इलाके में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान घूम अहमदपोरा निवासी 62 वर्षीय गुलाम हसन मीर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुलाम हसन मीर दोपहर के समय कब्रिस्तान में आयोजित अंतिम रस्मों में शामिल थे तभी वह अचानक गश खाकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोग उन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि गहरे मानसिक आघात और सदमे के कारण बुजुर्ग की जान गई। गौरतलब है कि 12 सितंबर को बडगाम के सोइबुग इलाके में हुए सड़क हादसे में गुलाम हसन मीर के 29 वर्षीय बेटे नसीर अहमद मीर और तीन वर्षीय पोते हादी अली की मौत हो गई थी। उस दुर्घटना में नसीर की 26 वर्षीय पत्नी दिलशादा अख्तर भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनका अभी अस्पताल में इलाज जारी है। एक के बाद एक हुए इन असमय हादसों ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें