फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लद्दाख में पंचायत मतदाता सूची में होगा संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने आगामी पंचायत चुनावों से पहले पंचायत मतदाता सूचियों के संशोधन के लिए कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। निर्वाचन आयोग को भेजे गए एक पत्र के अनुसार, पिछले वर्ष संशोधित एवं अद्यतन की गई पंचायत मतदाता सूची को आगामी पंचायत हलकों के आम चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए मूल सूची (मदर रोल) के रूप में इस्तेमाल करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, पंचायत मतदाता सूची का मसौदा 12 सितंबर को प्रकाशित किया जाएगा। नाम जोड़ने, हटाने, सुधार और एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित करने से संबंधित दावे और आपत्तियां 12 सितंबर से 22 सितंबर तक दर्ज की जा सकेंगी। मतदाताओं की सहायता के लिए संशोधन प्रक्रिया के दौरान मतदान केंद्रों पर 13, 15, 18 और 20 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम चार बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहां तैनात अधिकारी मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज करने में सहायता करेंगे। इसके बाद दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी 24 सितंबर तक आवेदनों का निपटारा करेंगे। अंतिम पंचायत मतदाता सूची-2026 को 26 सितंबर को प्रकाशित करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही लद्दाख में आगामी पंचायत चुनावों से पहले मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें